कई गुना खतरनाक Omicron Variant से देश में अलर्ट! भारत सरकार ने लिखी चिट्ठी, राज्यों ने बुलाई मीटिंग, गृह मंत्रालय में इमरजेंसी बैठक

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के नए स्वरूप 'ओमीक्रॉन' के मद्देनजर प्रधानमंत्री मोदी की ओर से स्थिति की समीक्षा किए जाने के बाद केंद्रीय गृह सचिव की अध्यक्षता में रविवार को आपात बैठक बुलाई गई। गृह सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में 'ओमीक्रॉन' स्वरूप के मद्देनजर वैश्विक स्थिति की समीक्षा की गई, बचाव उपायों को मजबूत करने पर चर्चा हुई। गृह मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि सरकार अंतरराष्ट्रीय यात्रियों, विशेष रूप से 'जोखिम' श्रेणी के रूप में पहचाने गए देशों से आने वालों की जांच, निगरानी पर एसओपी की समीक्षा करेगी। गृह मंत्रालय ने यह भी फैसला किया है कि कोविड-19 के स्वरूप के लिए जीनोम निगरानी को और मजबूत और तेज किया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





