भारत

पंजाब भर में अलर्ट, हिरासत में अमृतपाल के और साथी

Shantanu Roy
19 March 2023 6:23 PM GMT
पंजाब भर में अलर्ट, हिरासत में अमृतपाल के और साथी
x
लुधियाना। अमृतपाल की गिरफ्तारी को लेकर पंजाब भर में छापेमारी की जा रही है, साथी ही अलर्ट भी जारी किया गया है। फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। इसी दौरान लुधियाना से एक अहम खबर सामने आई है। लुधियाना पुलिस ने अमृतपाल के 15 साथियों को हिरासत में लिया है। बता दें कि पूरे पंजाब में साथियों को राउंडअप किया जा रहा है। आपको बता दें कि जालंधर स्थित इलाके मेहतपुर से भी 7 साथियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं अमृतसर के आई.जी. रेंज के अधिकारी कौस्तुभ शर्मा ने बताया कि कल भी गिरफ्तारियां हुई थीं। कुछ-कुछ जगह पर आज भी हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में माहौल शांत है। अगर किसी ने शांति को भंग किया तो उसके साथ सख्ती से निपटा जाएगा। इसके साथ-साथ पुलिस द्वारा जालंधर, तरनतारन, फिरोजपुर, बठिंडा, मुक्तसर, फाजिल्का, कपूरथला, फरीदकोट, बटाला और रोपड़ में फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है।
Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta