भारत

शराब का कहर, 5 जिंदगियां हमेशा के लिए खामोश, ठेका सील

jantaserishta.com
28 May 2021 9:43 AM IST
शराब का कहर, 5 जिंदगियां हमेशा के लिए खामोश, ठेका सील
x
पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए...

अलीगढ़ के थाना लोधा क्षेत्र के अंतर्गत गांव करसुआ में शुक्रवार को 5 लोगों की शराब पीने से मौत हो गई। दो की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद गांव के देसी शराब के ठेके को सील करा दिया गया है।

एसडीएम कोल रंजीत सिंह ने बताया कि जिन लोगों की मौत हुई है। अभी उनके परिजनों ने बताया है कि गांव ही ठेके से शराब खरीद कर पी थी। मरने वालों में दो करसुआ में स्थित एचपी गैस बॉटलिंग प्लांट के ड्राइवर हैं। वहीं तीन मृतक गांव के ही रहने वाले हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story