भारत के लिए खतरे की घंटी, RSS नेता ने केंद्र सरकार को दी ये सलाह

नई दिल्ली. अफगानिस्तान (Afghanistan) में तालिबान (Taliban) के कब्जे के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के नेता राम माधव ने (Ram madhav) ने चेताया है कि भारत को 'गंभीर सुरक्षा चुनौतियों का सामना करना' पड़ सकता है. ISI को तालिबान का ट्रेनर करार देते हुए माधव ने संदेह जताया कि काबुल की कमान संभालने के बाद तालिबान अपना विस्तार करेगा. माधव ने कहा, 'तालिबान के पास आईएसआई द्वारा पाक में प्रशिक्षित 30 हजार से अधिक भाड़े के लोग हैं. काबुल की सत्ता में मौजूद तालिबान का नेतृत्व अब उन्हें अपने संरक्षक पाक की मदद से 'कहीं और' तैनात करेगा. भारत को गंभीर सुरक्षा चुनौतियों के लिए तैयार रहना होगा. तालिबान भारत के लिए खतरा है.'
Taliban hs over 30K mercenaries trained in Pak by ISI. In power in Kabul, Taliban leadership wl now deploy them 'elsewhere' wid d help of mentor Pak. India shud brace up for serious security challenges. Taliban may eventually consume Pak n China 2, but immediate threat is 4 India
— Ram Madhav (@rammadhav_rss) August 16, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





