भारत

अल कायदा ने इस एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की दी धमकी, पुलिस को भेजा ईमेल, लिखी ये बात

jantaserishta.com
8 Aug 2021 11:01 AM IST
अल कायदा ने इस एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की दी धमकी, पुलिस को भेजा ईमेल, लिखी ये बात
x
सभी एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है.

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI Airport) को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. दिल्ली पुलिस (Delhi Police) को एक ईमेल के जरिए अलकायदा (Al-Qaeda) ने धमकी दी है. ईमेल में एक कपल के नाम से धमकी मिली है, जिसमें अगले कुछ दिनों में एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की बात कही गई है. इसके बाद सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है. साथ ही एयरपोर्ट पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम 5 बजकर 45 मिनट पर एक मेल किया गया था. ये ईमेल [email protected] से आया था. इस ईमेल के सब्जेक्ट में लिखा था, "अलकायदा सरगना की ओर से IGI एयरपोर्ट पर बम ब्लास्ट की साजिश." इस ईमेल में लिखा है, करनबीर सूरी उर्फ मोहम्मद जलाल और उसकी पत्नी शैली शारदा उर्फ हसीना रविवार को सिंगापुर से भारत आ रहे हैं और वो एयरपोर्ट पर अगले एक से तीन दिन में बम रखने की साजिश रच रहे हैं.
धमकी भरा मेल मिलने के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और सभी एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है. एयरपोर्ट के सभी टर्मिनल पर एंटी-सबोटाज चेकिंग भी शुरू कर दी गई है. आने-जाने वाली गाड़ियों की जांच की जा रही है और लगातार पेट्रोलिंग भी हो रही है.
जांच में पता चला कि पहले भी ऐसे ही तरह की धमकी भरे मेल आ चुके हैं. पुलिस के मुताबिक, इसी साल 21 मार्च को भी एक ऐसा ही मेल मिला था, जिसमें करनबीर और शैली को ISIS का सरगना बताया गया था. उसमें भी यही लिखा था कि दोनों आ रहे हैं और 1 से 3 दिन में एयरपोर्ट पर बम धमाके करने की फिराक में हैं. ये मेल पुलिस को [email protected] से आया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story