भारत
'अकवान' के बुधवार को गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावनाएं, आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तटों के लिए अलर्ट
jantaserishta.com
18 Nov 2026 9:04 AM IST

x
नई दिल्ली: दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान 'अकवान' लगातार आगे बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि बुधवार को सुबह के समय पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर इसके 'गंभीर चक्रवाती तूफान' में तब्दील होने की प्रबल संभावना है। 'अकवान' के विकराल रूप के मद्देनजर आंध्र प्रदेश और उससे सटे दक्षिण ओडिशा तटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
बुधवार रात 2.30 बजे जारी बुलेटिन के अनुसार, दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान 'अकवान' पिछले 6 घंटों के दौरान 3 किमी प्रति घंटे की गति से धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ा है। मंगलवार रात 11.30 बजे यह उसी क्षेत्र में 12.5° उत्तरी अक्षांश और 85.6° पूर्वी देशांतर के पास स्थित था।
यह चेन्नई (तमिलनाडु) से लगभग 590 किमी पूर्व, त्रिंकोमाली (श्रीलंका) से 640 किमी उत्तर-पूर्व, मछलीपट्टनम (आंध्र प्रदेश) से 630 किमी दक्षिण-पूर्व, विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) से 630 किमी दक्षिण व दक्षिण-पूर्व और गोपालपुर (ओडिशा) से 760 किमी दक्षिण में था।
इसके धीरे-धीरे उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और बुधवार को सुबह के आसपास पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक 'गंभीर चक्रवाती तूफान' में तब्दील होने की प्रबल संभावना है। इसके बाद, इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 19 नवंबर की शाम के आसपास और अधिक तीव्र होकर एक 'अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान' का रूप लेने की संभावना है।
वैज्ञानिकों ने बताया कि उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए चक्रवाती तूफान 'अकवान' के 20 नवंबर की दोपहर के आसपास आंध्र प्रदेश और यनम तटों को पार करने की संभावना है। उस समय यह एक 'अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान' के रूप में होगा, जिसमें हवा की निरंतर गति 120-130 किमी प्रति घंटा होगी, जो झोंकों के साथ 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
TagsAkwan
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





