भारत

अखिलेश यादव का तंज, कहा- काशी को क्योटो बनाने चले थे, वेनिस बना दिया

jantaserishta.com
30 Jun 2023 11:41 AM IST
अखिलेश यादव का तंज, कहा- काशी को क्योटो बनाने चले थे, वेनिस बना दिया
x

फाइल फोटो

लखनऊ: यूपी के वाराणसी में हुई बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया। काशी स्थित अंधरापुल में हुए जलभराव का एक वीडियो सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर हैंडिल से ट्वीट करते हुए भाजपा पर तंज कसा है। अखिलेश यादव ने कहा कि काशी को क्योटो बनाने चले थे लेकिन वेनिस बना दिया।
अखिलेश यादव ने ट्वीट के माध्यम से लिखा कि बारिश ने आते ही भाजपाई विकास का सच दिखा दिया। काशी को क्योटो बनाने चले थे लेकिन वेनिस बना दिया। इस वीडियो में दिख रहा है कि गाड़ियों को निकलने में काफी परेशानी हो रही है।
नगर निगम के बताया की बारिश के चलते हुए जलभराव को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। इससे पहले अखिलेश ने लिखा था कि उप्र की भाजपा सरकार के अधिकारीगण पहले निवेशकों को बुलाने के लिए देश-विदेश भ्रमण के लिए गये थे, अब उनको ढूंढने के लिए जाएंगे, मतलब जनता के टैक्स का पैसा फिर बाहर जाएगा, लेकिन अंदर कुछ भी नहीं आयेगा। जनता कह रही है ‘भाजपा के झूठे विकास का ये मॉडल’ अब स्वीकार नहीं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story