भारत

अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव मिली कोरोना पॉजिटिव, बेटी भी संक्रमित

jantaserishta.com
22 Dec 2021 2:25 PM IST
अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव मिली कोरोना पॉजिटिव, बेटी भी संक्रमित
x

नई दिल्ली: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव और उनकी बेटी कोरोना पॉजिटिव हो गई है। दोनों ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। इस खबर के बाद से हड़कंप मच गया है। आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटे हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव रैलियों में शामिल हुए है। साथ ही, अपने संपर्क में आने वाले लोगों से जांच कराने की अपील भी की है।

उत्तर प्रदेश में 5 दिन के भीतर प्रदेश में 128 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। वही रिकवर होने वालों की संख्या इसके आधे से महज कुछ ज्यादा है। प्रदेश में कोरोना के यह डराने वाले आकंड़े तब सामने आ रहे है, जब 2 ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित मरीज पाएं जा चुके है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story