भारत

अपर्णा यादव के भाजपा में जाने के बाद अखिलेश यादव का आया बयान

jantaserishta.com
20 Jan 2022 2:24 PM IST
अपर्णा यादव के भाजपा में जाने के बाद अखिलेश यादव का आया बयान
x

लखनऊ: उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने मुलायम सिंह यादव के परिवार में डबल सेंध लगा दी है। पहले मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव और अब उनके साढ़ू प्रमोद गुप्ता ने भाजपा का दामन थाम लिया है। अब अखिलेश यादव ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि बीजेपी जो कल तक उनपर परिवारवाद का आरोप लगा रही थी वह अब इसे खत्म कर रही है।

गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव से जब परिवार के दो सदस्यों के बीजेपी में शामिल होने और उनकी ओर से आलोचना किए जाने को लेकर सवाल किया गया तो सपा अध्यक्ष ने कहा, ''कहा मुझे तो यह बात समझ नहीं आ रही है। बीजेपी को तो खुश होना चाहिए इस बात से। भाजपा जो आरोप लगाती है परिवारवाद का। कम से कम हमारे परिवारवाद को तो खत्म कर रहे हैं वो लोग। इसके लिए मैं धन्यवाद देता हूं। कल हम पर आरोप लगा रहे थे।'' एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी किसी के घर में लड़ाई नहीं करवा सकती। हम किसी के परिवार में झगड़ा नहीं करवाएंगे।
क्या बीजेपी जानबूझकर आपके घर में लड़ाई करवा रही है? इसके जलाब में अखिलेश ने कहा, ''आपकी आंख नहीं खुली? कैसे पत्रकार हैं आप? आपको अब तक पता नहीं लगा। जिस तरह सपा में बड़े-बड़े नेता शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य और दारा सिंह चौहान, उनके पास लोगों का समर्थन है, जिस तरह सपा ने दलों को जोड़ा है। जो परसेप्शन है, परसेप्शन की लड़ाई में बीजेपी हार चुकी है। हम अपना मेनिफेस्टो जारी कर रहे हैं।''
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story