भारत

अखिलेश यादव का कार्यक्रम स्थगित

Nilmani Pal
20 May 2023 5:56 AM GMT
अखिलेश यादव का कार्यक्रम स्थगित
x

गोरखपुर। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का कार्यक्रम स्थगित हो गया है. जानकारी के मुताबिक अखिलेश यादव आज गोरखपुर नहीं आएंगे। बता दें कि इटावा जिले के सैफई में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ताई और पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव की दादी समद्रा देवी (84 ) का शनिवार सुबह तीन बजे निधन हो गया। वह काफी समय से अस्वस्थ चल रही थीं और उनका इलाज सैफई मेडिकल कॉलेज में चल रहा था।

नेताजी मुलायम सिंह यादव के बड़े भाई स्वर्गीय रतन सिंह यादव की पत्नी और दुनिया से 20 वर्ष पूर्व विदा हो गए सैफई महोत्सव के संस्थापक स्वर्गीय रणवीर सिंह यादव की माता थीं। निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता सैफई स्थित आवास पर एकत्रित होने लगे थे।

अंतिम संस्कार का समय 11:30 का रखा गया। सपा अध्यक्ष 10 बजे सैफई पहुंचेंगे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव आदि सैफई स्थित आवास पर पहुंच गए हैं।


Next Story