
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | फाइल फोटो
नई दिल्ली: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया. उन्होंने कहा कि वह कन्नौज से 2024 का चुनाव लड़ेंगे. डिंपल यादव को मैनपुरी से उपचुनाव से उतारे जाने के बाद कन्नौज सीट को लेकर एक सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा- खाली बैठा हूं क्या करूंगा... चुनावी तो लड़ लूंगा. हमारा काम ही है चुनाव लड़ना है. उन्होंने कहा कि जहां से पहली बार चुनाव लड़ा था, वहीं से लड़ लूंगा. वैसे पार्टी ही तय करेगी कि चुनाव में क्या करना है. डिंपल यादव कन्नौज सीट से सांसद रह चुकी हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





