अखिलेश यादव का हमला, दो चरणों में जनता ने CM योगी की गर्मी निकाल दी

UP Assembly Election 2022: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी कह रहे थे गर्मी निकाल देंगे, लेकिन दो चरणों में जनता ने उनकी गर्मी निकाल दी है और अब तीसरे चरण में बुन्देलखंड के लोग उन्हें ठंडा कर देंगे. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए सपा प्रमुख सोमवार को बुंदेलखंड दौरे पर निकले. पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने इस दौरान झांसी के खैर इंटर कॉलेज, हमीरपुर में ब्रह्मानंद डिग्री कॉलेज और रहमानिया इंटर कॉलेज, मौदहा और महोबा के डाक बंगले के मैदान में आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





