भारत
अखिलेश यादव करहल से लड़ेंगे चुनाव, सपा का औपचारिक ऐलान
jantaserishta.com
22 Jan 2022 1:36 PM IST

x
नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी ने औपचारिक एलान किया। अखिलेश यादव करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।
करहल के सपा नेता रघुपाल भदौरिया ने छोड़ी पार्टी
करहल विधानसभा क्षेत्र के सपा नेता रघुपाल सिंह भदौरिया ने सपा से इस्तीफा दे दिया और वह भाजपा में शामिल हो गए। भदौरिया ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर निशाना भी साधा।
इस्तीफा देने के बाद रघुपाल सिंह भदौरिया ने समाजवादी पार्टी पर जातिवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया। रघुपाल भदौरिया ने कहा कि सपा में यादव जाति के लोगों को ज्यादा महत्व दिया जाता है। भदौरिया समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव भी रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





