भारत

आज संभल दौरे पर रहेंगे अखिलेश यादव

Nilmani Pal
6 March 2024 7:16 AM IST
आज संभल दौरे पर रहेंगे अखिलेश यादव
x

यूपी। संभल के सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क के इंतकाल के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव उन्हें श्रद्धाजंलि देने और पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए बुधवार को संभल आएंगे। सपा मुखिया के आगमन को लेकर पार्टी पदाधिकारियों तथा प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सपा मुखिया अखिलेश यादव बुधवार को दोपहर में संभल पहुंचेंगे। उनका हेलीकॉप्टर हसनपुर मार्ग पर स्थित होली सुफाह स्कूल में उतरेगा। होली सुफाह स्कूल में हेलीपैड बनाया गया है।

सपाइयों ने मंगलवार को हेलीपैड का निर्माण कार्य पूरा कराया। अखिलेश यादव के दौरे को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं। समाजवादी पाटी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष शकील नदवी ने विधायक जियाउरर्हमान और जिला अध्यक्ष असगर अली अंसारी, पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खां, अल्पसंख्यक सभा के अध्यक्ष हाजी अशरफ किदवई तथा अन्य नेताओं के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के संभल आगमन को लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

सपा सांसद डॉ. शफीकुरर्हमान बर्क के इंतकाल के बाद हर दिन कोई न कोई शख्सियत अफसोस जाहिर करने उनके घर पहुंच रहा है। दरगाह हजरत ख्वाजा शमसुद्दीन तुर्क शाह विलायत साहब के सज्जादानशी और प्रसिद्ध सूफी धर्मगुरु सैयद ख्वाजा मेराज हुसैन साबरी ने बर्क के इंतकाल पर अफसोस प्रकट करते हुए खिराजे अकीदत पेश की। साथ ही उनके पौत्र और विधायक जियाउरर्हमान बर्क को पगड़ी बांधी।

Next Story