भारत

रैली को संबोधित कर रहे थे अखिलेश यादव, मची भगदड़

Nil dhankar
21 May 2024 3:34 PM IST
रैली को संबोधित कर रहे थे अखिलेश यादव, मची भगदड़
x

यूपी। सपा मुखिया अखिलेश यादव की रैलियों में भारी संख्या में समर्थक जुट रहे हैं. इसी वजह से उनकी रैलियों में भगदड़ की स्थिति बन रही है. पहले फूलपुर फिर संतकबीरनगर और अब आजगमढ़ में चुनाव प्रचार के दौरान अखिलेश की रैली में भीड़ बेकाबू हो गई, जिसकी वजह से रैली में भगदड़ मच गई.

लालगंज लोकसभा क्षेत्र में अखिलेश की रैली के दौरान एक बार फिर भगदड़ जैसी स्थिति मच गई. इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि मंच की ओर बढ़ने पर सपा कार्यकर्ताओं को पीछे खदेड़ दिया और कार्यकर्ता एक-दूसरे पर चढ़कर भागते हुए नजर आए. इस दौरान जिस स्टैंड पर लाउड स्पीकर लगाए गए थे, वो भी गिर गया. इतना ही नहीं जैसे ही आगे से कार्यकर्ताओं को खदेड़ा गया, पीछे वाले कार्यकर्ता अपने आप ही वहां से भाग गए.

इससे पहले प्रयागराज के फूलपुर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अखिलेश यादव की संयुक्त जनसभा के दौरान भी ऐसा ही दृश्य देखा गया था. यहां भी हालात बेकाबू हो गए थे और सुरक्षा की दृष्ट से दोनों नेताओं को वहां से जाने के लिए कहा गया था. हालांकि इस बीच दोनों नेताओं ने रैली स्थल पर ही एक-दूसरे से बातचीत का वीडियो जारी किया था.


Next Story