अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर कसा तंज, बोले- मुझे इस बात की खुशी है कि BJP ने उन्हें अपने घर भेज दिया

लखनऊ: यूपी चुनाव के लिए भाजपा की पहली लिस्ट आ जारी हो गई. सीएम योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर शहर से उम्मीदवार बनाया गया है. भाजपा की लिस्ट जारी होने के बाद अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि उन्हें घर पर ही रहना पड़ेगा. उन्हें घर जाने पर बहुत बहुत बधाई. अखिलेश ने कहा कि योगी भाजपा के सदस्य नहीं हैं, इसलिए उन्हें घर भेज दिया गया है. जो सीएम गोरखपुर में मेट्रो न चला पाएं हो, जो सीवर लाइन न बिछा पाए हों, जिसने बिजली महंगा कर दिया है, जनता उसे क्या उम्मीद करेगी. अखिलेश यादव ने कहा कि गोरखपुर में सभी सीटें समाजवादी पार्टी जीतेगी. अखिलेश ने कहा कि यूपी की 80 फीसदी जनता हमारे साथ है. इस बार जनता सरकार बदलने का पूरा मन बना चुकी है. उन्होंने कहा कि समाजवादी प्रोग्रेसिव पॉलिटिक्स कर रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





