भारत

अखिलेश यादव ने गंगा नदी के बहाने सीएम योगी आदित्यनाथ को घेरा, कही ये बात

jantaserishta.com
14 Dec 2021 2:01 PM IST
अखिलेश यादव ने गंगा नदी के बहाने सीएम योगी आदित्यनाथ को घेरा, कही ये बात
x

नई दिल्ली: अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने गंगा नदी के गंदा होने का दावा करते हुए उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (yogi adityanath) पर तंज कसा है. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि सीएम योगी ने गंगा नदी में डुबकी इसलिए नहीं लगाई क्योंकि वह जानते हैं कि गंगा नदी गंदी है. अखिलेश ने कहा कि बीजेपी ने गंगा की सफाई पर करोड़ों खर्च किए हैं, लेकिन सीएम योगी को पता है कि गंगा में गंदगी है, इसलिए उन्होंने उसमें डुबकी नहीं लगाई.

अखिलेश ने आगे कहा, 'सवाल यह है कि क्या मां गंगा कभी साफ होंगी? मिल रहे फंड खर्च हो रहे हैं, लेकिन नदी साफ नहीं हुई है.'
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल वाराणसी (pm modi in varanasi) के ललिता घाट पर जाकर गंगा में डुबकी लगाई थी. वहां वह काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन करने पहुंचे थे. पीएम मोदी दो दिन के दौरे पर वाराणसी पहुंचे हैं. पीएम के दौरे पर भी अखिलेश ने बयान दिया था, जिसपर विवाद हो गया था. पीएम मोदी के वाराणसी दौरे पर अखिलेश ने कहा था, 'आखिरी समय में वहीं पर रहा जाता है.' बीजेपी नेताओं ने अखिलेश के बयान को शर्मनाक बताकर उनको घेरा था.
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव आज मंगलवार को यूपी के जौनपुर में हैं. वहां वह समाजवादी विजय यात्रा निकाल रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story