भारत

अखिलेश यादव ने शेयर किया हाथी का वीडियो, लिखी यह बात

jantaserishta.com
30 July 2022 2:32 PM IST
अखिलेश यादव ने शेयर किया हाथी का वीडियो, लिखी यह बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

देखें वीडियो।

लखनऊ: यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने बुंदेलखंड एक्‍सप्रेसवे को लेकर योगी आदित्‍यनाथ सरकार पर एक बार फिर तंज कसा है। अखिलेश ने शुक्रवार को एक ट्वीट किया जिसमें एक हाथी सड़क पर जाता दिख रहा है। अखिलेश का कहना है कि ये हाथी आगरा-लखनऊ एक्‍सप्रेसवे पर चल रहा है।

उन्‍होंने अपने ट्वीट में लिखा-'ये तो गनीमत है कि पाबंदी के बावजूद हाथी जी सपा के बनाए मजबूत 'आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे' पर विचरण कर रहे हैं, कहीं ग़लती से ये बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर चले गये होते तो गुणवत्ता का मारा वो बेचारा इनका वज़न सह नहीं पाता… वो ख़ुद खंडित होता और ये चोटिल। एक्सप्रेस-वे सुरक्षा कहाँ है?'
जाहिर है कि इस ट्वीट के जरिए अखिलेश यादव ने अपने शासन के दौरान बने एक्‍सप्रेसवे और वर्तमान सरकार के समय बने एक्‍सप्रेस वे के निर्माण में अंतर होने का संदेश देने की कोशिश की है। बता दें कि पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 296 किलोमीटर लम्‍बे बुंदेलखंड एक्‍सप्रेसवे का उद्घाटन किया था।
इसके एक हफ्ते के अंदर एक्‍सप्रेसवे पर एक जगह बारिश की वजह से गड्डे हो जाने की कथित तस्‍वीरें सोशल मीडिया में वायरल हुईं। इसके बाद अखिलेश यादव ने एक्‍सप्रेसवे के निर्माण की गुणवत्‍ता को लेकर सवाल उठाए थे।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story