भारत
अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठाए
jantaserishta.com
11 Aug 2025 11:43 AM IST

x
नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने सोमवार को इंडिया ब्लॉक के सांसदों की ओर से संसद से चुनाव आयोग कार्यालय तक मार्च निकालने के दौरान चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए।
सोमवार को मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के चुनावों के संदर्भ में सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब चुनाव आयोग पर उंगलियां उठी हैं; पहले भी इसकी आलोचना हो चुकी है। उन्होंने पिछले उपचुनावों में धन के दुरुपयोग, सरकारी अधिकारियों के दुरुपयोग और वोट चोरी व धांधली की शिकायतों का जिक्र किया।
सपा प्रमुख ने दावा किया कि आयोग को समाजवादी पार्टी की ओर से शिकायत भी दर्ज कराई गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि उत्तर प्रदेश में सरकार और अधिकारियों की मिलीभगत से वोटों की डकैती की गई। उनके अनुसार, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को बूथ पर पुलिस द्वारा रोका गया, और पुलिस की तैनाती जातिगत आधार पर की गई थी ताकि भारतीय जनता पार्टी को जिताया जा सके।
सपा प्रमुख ने रामपुर उपचुनाव और सपा सांसद अवधेश प्रसाद के संसदीय क्षेत्र में धांधली का आरोप लगाया। उनके अनुसार, 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा के वोट काटे गए, और इसके खिलाफ 18,000 शपथ पत्रों के साथ शिकायत दर्ज की गई, लेकिन चुनाव आयोग ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने यह भी मांग की कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो, चाहे वह उत्तर प्रदेश हो, दिल्ली हो, या कर्नाटक, जहां कांग्रेस की सरकार है।
अखिलेश यादव ने कर्नाटक में कार्रवाई की संभावना जताई, लेकिन उत्तर प्रदेश में कार्रवाई पर संदेह व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठे हैं। सपा ने पहले भी उपचुनावों में धांधली की शिकायतें की थीं, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। पोस्ट में उन्होंने लिखा, “चुनाव आयोग पहले पिछले एफिडेविट का जवाब दे जब हमने 18 हज़ार वोट कटने पर, शपथपत्र दिये थे। चुनाव आयोग बताए उस मामले में क्या कार्रवाई हुई? चुनाव संबंधित मामलों और मसलों में फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, फास्टेस्ट ट्रैक कोर्ट की आवश्यकता है। यहां भी समयबद्ध कार्यवाही और कार्रवाई होनी चाहिए, तब ही लोकतंत्र बचेगा।“
Tagsअखिलेश यादव ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठाएअखिलेश यादवचुनाव आयोगAkhilesh Yadav raised serious questions on the impartiality of the Election CommissionAkhilesh YadavElection Commission
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





