भारत

राजा भैया पर बरसे अखिलेश यादव, अचानक बंद हो गया माइक

jantaserishta.com
24 Feb 2022 6:02 PM IST
राजा भैया पर बरसे अखिलेश यादव, अचानक बंद हो गया माइक
x

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में चार चरणों में विधानसभा की 231 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है. अब बाकी के तीन चरणों के लिए राजनीतिक दलों का कैंपेन जारी है. इसी सिलसिले में आज समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव कुंडा पहुंचे. यहां उन्होंने बगैर नाम लिए रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राज भैया पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कुंडा के लोगों बताओ कुंडा से जो हर बार जीते हैं उनके लिए कुंडी लगाओगे कि नहीं लगाओगे. ऐसी लगाओ कि दोबारा न खोल पाए.

अखिलेश यादव ने कहा, ''यहां पर लग रहा है कि आजादी की खुशी मनाई जा रही है आप ना सिर्फ वोट डालने जा रहे हो बल्कि अपनी आजादी भी हासिल करने जा रहे हो. जो लोग यहां पर बहुत दिनों से कब्जा किए थे इस बार लग रहा है उनको हटाने का समर्थन हमें दिखाई दे रहा है.''


पूर्व सीएम ने कहा कि मैं कुंडा के लोगों से विशेष निवेदन करने आया हूं कि कुंडा के लोगों को हमेशा मंत्री मिलता था. रह गए कि नहीं खाली. पहले बीजेपी और सपा सरकार में मंत्री बन जाते थे इस बार रह गए खाली हाथ.
अखिलेश यादव ने कहा कि मैंने सुना है इस बार तरह तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं. धमकी भी दी जा रही है. कुछ दिया भी जा रहा है. डराया भी जा रहा है. इसलिए डरना मत. इस बार कुंडा में गुलशन ही गुलशन होगा. कुंडा में अन्याय की सभी सीमा लांघी गई है. कुंडा में बदलाव होगा.
बता दें कि कुंडा से राजा भैया के खिलाफ गुलशन यादव सपा से चुनाव लड़ रहे हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story