Top News

अखिलेश यादव आज ठाकुरद्वारा दौरे पर

3 Feb 2024 8:09 PM GMT
अखिलेश यादव आज ठाकुरद्वारा दौरे पर
x

यूपी।  लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सारी राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जा रहा है। एक-एक कार्यकर्ता को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का रविवार का ठाकुरद्वारा दौरा अहम माना …

यूपी। लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सारी राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जा रहा है। एक-एक कार्यकर्ता को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का रविवार का ठाकुरद्वारा दौरा अहम माना जा रहा है।

अखिलेश यादव ठाकुरद्वारा विधायक नवाब जान के बेटे मूसा खान के दावत ए वलीमा में पहुंच कर वर वधू को आशीर्वाद देंगे। वह करीब दो घंटे तक ठाकुरद्वारा में रहेंगे। इस दौरान लोकसभा चुनाव की तैयारियों को भी परखेंगे। पार्टी पदाधिकारियों से भी बातचीत करेंगे। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के ठाकुरद्वारा आगमन को लेकर पार्टी नेता तैयारी में जुटे रहे।

बता दें कि दो दिन पहले विधानमंडल सत्र के मद्देनजर अपने विधानसभा सदस्यों और विधान परिषद सदस्यों की बैठक में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने विधायकों से कहा था कि वे धार्मिक मुद्दों पर बोलने से बचें। जनता से जुड़े तमाम मुद्दों को उठाने के लिए पूरी तैयारी के साथ सदन में आएं। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई, खराब कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार जैसे सवालों पर सदन में जवाब मांगा जाए। बैठक में विधायकों ने कई समस्याएं उठाईं।

    Next Story