भारत

करहल सीट से इस्तीफा दे सकते हैं अखिलेश यादव

jantaserishta.com
12 March 2022 9:59 AM IST
करहल सीट से इस्तीफा दे सकते हैं अखिलेश यादव
x

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव में करहल सीट से जीत हासिल की है, लेकिन उनकी पार्टी सत्ता में लौट नहीं सकी. ऐसे में माना जा रहा है कि अखिलेश करहल सीट से इस्तीफा दे सकते हैं. वह चुनाव लड़ने से पहले आजमगढ़ से लोकसभा सांसद हैं और माना जा रहा है कि वह सांसदी बरकरार रखेंगे.

कुछ कमी रह गई होगीः राजभर
सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने स्वीकार किया कि उनकी ओर से कुछ कमी रह गई होगी. उन्होंने कहा, 'कुछ तो कमी रही होगी, जिससे हम पूर्ण बहुमत में नहीं आ पाए.' इतना ही नहीं उनके द्वारा चुनाव से पहले 10 तारीख को '10 बजे चल संन्यासी मंदिर में' का गाना बजेगा इस पर उन्होंने साफ कहा कि चुनाव की बातें चुनाव तक ही होती हैं. चुनाव के बीत जाने के बाद इसका कोई मतलब नहीं रह जाता.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story