भारत
अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, कहा- ये लोग संविधान खत्म करना चाहते हैं
jantaserishta.com
27 April 2024 5:04 PM IST

x
फाइल फोटो
कानपुर: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कानपुर देहात के रसूलाबाद में एक रोड शो में बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये वहीं लोग हैं, जो बाबा भीमराव अंबेडकर साहब का संविधान खत्म करना चाहते हैं। भाजपा के लोग हमारे लोगों के अधिकार छीन रहे हैं। यह चुनाव नई सरकार चुनने के साथ संविधान बचाने का भी चुनाव है।
उन्होंने आगे कहा कि आपने देखा होगा कि भाजपा धीरे-धीरे संविधान को खत्म करना चाहती है। याद रखना संविधान खत्म हुआ, तो हमारा आपका वोट देने का भी अधिकार छिन जाएगा। हमने तय किया है कि जब हमारी सरकार आएगी, तब गरीब किसानों का पूरा कर्ज माफ होगा।
उन्होंने अपने संबोधन में आगे कहा कि यह सरकार इतनी तानाशाह हो गई है कि आने वाले समय में अपनों को भी जेल में बंद कर देगी। यहां तक कि आपको और हमको भी बंद कर देगी। सरकार न तो जानवरों को सुरक्षा दे पा रही है न ही पक्षियों को। सरकार तो पक्षियों से इतनी नफरत करती है कि इन्होंने एक सारस को कैद कर चिड़ियाघर में डाल दिया। आम जनता को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। इन्होंने हजारों करोड़ रुपये चंदा लिया है। देश में महंगाई आज चरम पर है।
उन्होंने आगे कहा कि बाबा साहब अंबेडकर साहब ने जो संविधान दिया, उस संविधान को बचाने के लिए हम सबको मिलकर काम करना पड़ेगा। किसानों के मुद्दे को लेकर अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि एक हजार के लगभग किसान शहीद हुए, तब जाकर सरकार ने तीन काले कानून वापस लिए। जो सुविधा, मदद किसानों को मिलनी चाहिए, वह सरकार नहीं दे रही।
नामांकन दाखिल करने के दूसरे दिन अखिलेश यादव ने कानपुर देहात के रसूलाबाद से कन्नौज के तिर्वा तक पहली बार रोड शो में हिस्सा लिया। रोड शो के दौरान अखिलेश यादव के साथ रथ पर सवार एक बच्चा बाबा भीमराव अंबेडकर की तरह किताब लेकर खड़ा हुआ था जो संविधान का संदेश दे रहा था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





