भारत

अखिलेश यादव पर हमला, मायावती ने कही ये बात

jantaserishta.com
24 Aug 2022 10:39 AM IST
अखिलेश यादव पर हमला, मायावती ने कही ये बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

लखनऊ: बसपा प्रमुख मायावती ने अखिलेश यादव के आजमगढ़ जाकर रमाकांत यादव से मुलाकात करने पर सवाल उठाया है। इसके साथ ही किसी का नाम लिए बगैर जेल में बंद मुस्लिम नेताओं से अखिलेश के न मिलने पर उन्‍हें घेरा भी है।

बुधवार को एक ट्वीट में मायावती ने लिखा- 'समाजवादी पार्टी के प्रमुख द्वारा आज़मगढ़ जेल जाकर वहां कैद पार्टी के बाहुबली विधायक रमाकान्त यादव से मिलकर उनसे सहानुभूति व्यक्त करने पर हर तरफ से तीखी प्रतिक्रिया होना स्वाभाविक है जो इस आम धारणा को भी प्रबल करता है कि सपा इन्हीं प्रकार के आपराधिक तत्वों की संरक्षक पार्टी है।'
एक अन्‍य ट्वीट में मायावती ने लिखा- 'विभिन्न संगठनों और आम लोगों द्वारा भी सपा प्रमुख से यह सवाल पूछना क्या अनुचित है कि वे मुस्लिम नेताओं से मिलने जेल क्यों नहीं जाते हैं, जबकि उनका ही आरोप है कि यूपी बीजेपी सरकार में सपा नेताओं को फर्जी मुकदमों में फंसाकर जेल में कैद रखा जा रहा है।'
बता दें कि इसके पहले भी मायावती, अखिलेश को अपराधियों के संरक्षण और मुस्ल‍िम हितों की अनदेखी के मुद्दे पर घेरती रही हैं। पिछले दिनों जब आजम खान ने जेल में रहने के दौरान अखिलेश यादव से नाराजगी जताई थी तो भी मायावती ने आजम के जख्‍मों के बहाने अखिलेश पर निशाना साधा था।
पिछले विधानसभा चुनाव में बसपा की करारी हार के बाद मायावती ने इसका ठीकरा समाजवादी पार्टी पर फोड़ते हुए मायावती ने बसपा को मुस्लिमों और सर्वसमाज के हितों की सच्‍ची हितैषी पार्टी बताया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story