
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव यूपी विधानसभा चुनाव हारने के बाद शनिवार को पहली बार नोएडा पहुंचे। बता दें कि मुख्यमंत्री रहने के दौरान वर्ष 2012 से 2017 तक वह कभी नोएडा नहीं आए। माना जाता है कि उसके पीछे यह अंधविश्वास था कि जो मुख्यमंत्री नोएडा आता है उसकी कुर्सी चली जाती है। हालांकि नोएडा आने और 2017 के बाद 2022 के चुनाव में प्रचंड जीत हासिल कर योगी आदित्यनाथ ने यह मिथक तोड़ दिया। अखिलेश के नोएडा दौरे को लेकर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने उन पर तंज कसा। केशव मौर्य ने कहा कि अब वह नोएडा जाएं या न जाएं, सपा नहीं आएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





