भारत

अयोध्या से पवन पांडे को बनाया उम्मीदवार; अखिलेश यादव ने किया ऐलान

SHIDDHANT
5 Aug 2026 9:24 PM IST
अयोध्या से पवन पांडे को बनाया उम्मीदवार; अखिलेश यादव ने किया ऐलान
x
अखिलेश यादव ने किया ऐलान
Lucknow लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को गति देते हुए अयोध्या विधानसभा सीट से पवन पांडे को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में आयोजित ब्राह्मण सम्मेलन के दौरान उनके नाम का औपचारिक ऐलान किया। इसके साथ ही सपा ने चुनावी रणनीति के तहत प्रमुख सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा शुरू कर दी है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने विश्वास जताया कि पवन पांडे अयोध्या विधानसभा सीट से चुनाव जीतेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी और जनता के बीच अपने मुद्दों को लेकर जाएगी।
पवन पांडे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं और अयोध्या की राजनीति में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। इससे पहले भी वह इस सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। ऐसे में पार्टी ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें उम्मीदवार बनाया है।
लखनऊ में आयोजित ब्राह्मण सम्मेलन के दौरान सपा ने सामाजिक समीकरणों और संगठनात्मक मजबूती पर भी जोर दिया। माना जा रहा है कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए विभिन्न वर्गों तक अपनी पहुंच बढ़ाने और चुनावी अभियान को मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है।
अयोध्या सीट राजनीतिक रूप से प्रदेश की सबसे चर्चित सीटों में शामिल रही है। ऐसे में पवन पांडे की उम्मीदवारी को सपा की शुरुआती चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है। आने वाले समय में पार्टी अन्य महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों पर भी उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है। फिलहाल पवन पांडे के नाम के ऐलान के साथ सपा ने 2027 के चुनावी अभियान का स्पष्ट संदेश दे दिया है।
Next Story