भारत

अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी पर लगाया परिवारवाद का आरोप

jantaserishta.com
15 Aug 2023 5:03 PM IST
अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी पर लगाया परिवारवाद का आरोप
x
इटावा: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर परिवारवाद का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री का परिवारवाद देखना चाहिए। वो हमसे पहले परिवारवाद के उदाहरण बने हैं। भाजपा और उन्होंने खुद परिवारवाद अपनाया है।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने स्वतंत्रता दिवस पर 160 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया। उन्होंने देशवासियों को बधाई दी। साथ ही भाजपा पर जमकर बरसे। अखिलेश ने प्रधानमंत्री मोदी के लालकिले से दिए गए बयान पर मजाकिया लहजे में तंज कसा।
यादव ने कहा, "प्रधानमंत्री ने लाल किले से कह दिया कि अगली बार भी वो झंडा फहराएंगे। उन्होंने लाल किले से परिवारवाद की बात कही है। तो प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी देखना चाहिए, वो हमसे पहले परिवारवाद के उदाहरण बने हैं। हमसे पहले किसी ने परिवारवाद अपनाया है, तो वो भाजपा ने है।"
अखिलेश यादव ने कहा, "देश में मणिपुर जैसी डरावनी हिंसक घटनाएं दोबारा ना हों। इसका संकल्प हर देशवासी को लेना पड़ेगा। मणिपुर में हुई घटना किसी भी देश में नहीं हुई होगी। आज के दिन हम लोगों को यह भी अपील करनी चाहिए कि मणिपुर के लोग जिस सद्भावना और प्रेम के साथ मिलजुल कर रह रहे थे, वैसे ही रहें और इस तरह की घटना दोबारा ना हो। जहां हमारी बेटियों, हमारी बहनों के साथ ऐसी घटना न घटी हो। केवल मणिपुर बल्कि देश के किसी भी कोने में इस तरीके का व्यवहार किसी भी बेटी के साथ, महिला के साथ ना हो।"
उन्होंने कहा कि दुनिया में हमारे देश की सबसे ज्यादा आबादी हैं, नौजवानों की संख्या भी बढ़ी है। हमें इस बात पर विचार करना चाहिए कि किसान कैसे खुशहाल हो। हर नौजवान के हाथ में कैसे नौकरी और रोजगार हो, पढ़ाई और शिक्षा का स्तर कैसे बेहतर हो। इस पर विचार करना चाहिए। सपा प्रमुख ने कहा कि हमें अपने देश की यूनिटी और डायवर्सिटी को लेकर चलना होगा। दुनिया बहुत आगे बढ़ी है, जिस रूप में हमारा देश आजाद हुआ था, जो हमारी सीमाएं थी, वो सिकुड़ी हैं। हमारा देश कैसे मजबूत हो और सीमाएं सुरक्षित हो, इस पर विचार करना चाहिए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story