भारत
अखिलेश यादव ने महू जाकर बाबा साहेब को किया याद, लाडली बहना के लिए 6 हजार रुपये का किया वादा
jantaserishta.com
14 April 2023 2:21 PM IST

x
इंदौर (आईएएनएस)| संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार को इंदौर के करीब स्थित अंबेडकर नगर पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। इस मौके पर उन्होंने समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर लाडली बहना को छह हजार रुपये माह देने का वादा किया। पूर्व मुख्यमंत्री यादव से एक संवाददाता ने लाडली बहना योजना को लेकर सवाल पूछा कि क्या मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई यह योजना अच्छी है? तो यादव का जवाब था कि इस योजना में महिलाओं को छह हजार रुपये महीने मिलना चाहिए, समाजवादी सरकार बनेगी तो लाडली बहना को छह हजार रुपये की राशि देंगे।
मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने लाडली बहना योजना शुरू की है, जिसमें हर माह पात्र महिलाओं को एक हजार रुपये की राशि दिए जाने का प्रावधान है, इस तरह साल में 12 हजार रुपये महिलाओं को मिलेंगे।
अंबेडकरनगर में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ जयंत चौधरी और चंद्रशेखर आजाद भी थे, जिन्होंने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





