भारत
अतीक के बेटे के एनकाउंटर पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल
jantaserishta.com
13 April 2023 4:35 PM IST

x
फाइल फोटो
लखनऊ (आईएएनएस)| समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने माफिया अतीक अहमद के बेटे असद अहमद के एनकाउंटर को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने गुरुवार को ट्वीट के माध्यम से लिखा कि झूठे एनकाउंटर कर भाजपा सरकार सच्चे मुद्दों से ध्यान भटकाना चाह रही है। भाजपाई न्यायालय में विश्वास ही नहीं करते हैं। आज के व हालिया एनकाउंटरों की भी गहन जांच-पड़ताल हो व दोषियों को छोड़ा न जाए। सही-गलत के फैसलों का अधिकार सत्ता का नहीं होता है। भाजपा भाईचारे के खिलाफ है।
ज्ञात हो कि उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपति माफिया अतीक अहमद के बेटे असद अहमद को यूपी एसटीएफ ने झांसी में मुठभेड़ के दौरान मार गिराया। असद के साथ उसका साथी गुलाम भी एनकाउंटर में मारा गया है। दोनों प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में वांछित थे और प्रत्येक पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था। इस दौरान पुलसि ने अत्याधुनिक विदेशी हथियार बरामद किए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





