भारत

इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक, बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष बोले

jantaserishta.com
21 March 2024 12:49 PM IST
इंडिया गठबंधन में सबकुछ ठीक, बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष बोले
x
पटना: बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से पटना पहुंचे। वह सीधे पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास पहुंचे। उन्होंने यहां राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव से मुलाकात की।
लालू प्रसाद यादव से मुलाकात के बाद अखिलेश प्रसाद सिंह ने पत्रकारों को बताया कि इंडिया गठबंधन में सब कुछ ठीक है। पत्रकारों ने उनसे सीट बंटवारे को लेकर सवाल किया। जवाब में उन्होंने कहा कि एक दो दिनों में सबकुछ हो जाएगा।
इसके अलावा अखिलेश सिंह ने कहा कि हमें साथ चुनाव लड़ना है। हम लोग इंडिया गठबंधन के घटक दल हैं तो हमारा मिलना जुलना होता रहता है, आगे भी होगा। इससे पहले कहा जा रहा था कि राजद से गया, नवादा सहित कई अन्य क्षेत्रों के उम्मीदवारों को सिंबल दिया गया है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story