भारत

बसपा सांसद से मिले अखिलेश, अटकलों का बाजार गर्म

jantaserishta.com
27 March 2023 9:12 AM IST
बसपा सांसद से मिले अखिलेश, अटकलों का बाजार गर्म
x

फोटो: समाजवादी पार्टी ट्विटर

लखनऊ (आईएएनएस)| समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव और बसपा सांसद रितेश पांडेय के बीच हुई मुलाकात ने लोकसभा चुनाव से पहले उनके सपा में शामिल होने की अटकलों को हवा दे दी है। रितेश के पिता राकेश पांडेय सपा विधायक हैं। सोशल मीडिया पर अखिलेश और रितेश पांडेय की मुलाकात की एक तस्वीर वायरल हो रही है। 2019 में सपा और बसपा के गठबंधन होने पर रितेश पांडे ने बसपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव जीता था।
उनके पिता राकेश पांडे बसपा में थे, लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले सपा में शामिल हो गए और अंबेडकर नगर में जलालपुर सीट से जीते।
बैठक के बारे में पूछे जाने पर सपा प्रवक्ता ने कहा, विभिन्न राजनीतिक दलों के कई लोग सपा में शामिल होना चाहते हैं और ऐसी बैठकें नियमित होती हैं।
बसपा नेताओं ने कहा कि बैठक एक 'गंभीर' मामला है और बसपा अध्यक्ष मायावती आवश्यक कार्रवाई करेंगी, क्योंकि पार्टी के अनुशासन का उल्लंघन कभी बर्दाश्त नहीं किया गया है।
रितेश पांडे टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story