भारत

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी की कार का एक्सीडेंट, जाने कैसे हुआ हादसा

jantaserishta.com
8 July 2021 1:57 PM IST
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी की कार का एक्सीडेंट, जाने कैसे हुआ हादसा
x

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी और महामंत्री महंत हरि गिरी की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई. महंत नरेंद्र गिरी व महंत हरि गिरी की इनोवा गाड़ी का लखनऊ-सुल्तानपुर हाइवे पर एक्सीडेंट हो गया. हादसे में गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है. खैरियत ये रही कि एक्सीडेंट के बाद दोनों महंत सुरक्षित हैं.

दरअसल, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और महामंत्री लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर लौट रहे थे. तभी लखनऊ- सुल्तानपुर हाइवे पर उनकी इनोवा गाड़ी हादसे का शिकार हो गई. हादसे में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष और महामंत्री बाल-बाल बच गए.
बताया जा रहा है कि हाइवे पर स्कूटर सवार को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ है. एक्सीडेंट में इनोवा गाड़ी का अगला हिस्सा हुआ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस फौरन मौके पर पहुंच गई. अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष का काफिला लखनऊ से प्रयागराज जा रहा था. फिलहाल बताया गया है कि हादसा गंभीर नहीं था और दोनों महंत सुरक्षित हैं.
बता दें कि महंत नरेंद्र गिरि पिछले दिनों सुर्खियों में रहे हैं. उन्होंने हाल ही में आरएसएस चीफ मोहन भागवत के उस बयान का समर्थन किया था, जिसमें कहा गया था कि हर भारतीय का डीएनए एक है. इस बयान के बाद नरेंद्र गिरि ने 'घर वापसी' मुहिम में तेजी लाने की भी बात कही थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story