भारत
अकबर, बाबर या औरंगजेब हमारे हीरो नहीं हैं: बाबा रामदेव
jantaserishta.com
19 Feb 2023 4:53 PM IST

x
फाइल फोटो
पणजी (आईएएनएस)| योग गुरु बाबा रामदेव ने रविवार को कहा कि अकबर, बाबर या औरंगजेब नहीं, बल्कि छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे हीरो हैं। बाबा रामदेव ने गोवा के दक्षिणी जिले पोंडा में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाने के लिए गोवा सरकार द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित किया।
बाबा रामदेव ने कहा, ज्यादातर स्टेट बोर्ड या एनसीईआरटी की किताबों में हमें गलत इतिहास पढ़ाया गया है। (इन पुस्तकों में) मुगलों का महिमामंडन किया गया है। इसे बदलना होगा। अकबर, बाबर या औरंगजेब हमारे नायक नहीं हैं। हमारे महानायक छत्रपति शिवाजी महाराज, राणा प्रताप, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह और देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले हैं।
उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन विजयी रहा। हमें इस इतिहास को जानना चाहिए।
रामदेव ने कहा कि शिवाजी महाराज ने कभी किसी धर्म या वर्ग के साथ भेदभाव नहीं किया, बल्कि सभी को साथ लेकर चलते थे।
पाकिस्तान में संकट के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि देश चार हिस्सों में बंट जाएगा।
उन्होंने कहा, पाकिस्तान वित्तीय संकट से गुजर रहा है। पाकिस्तान जल्द ही चार हिस्सों में बंट जाएगा। यह एक छोटा देश बना रहेगा।
Tagsबाबा रामदेवअकबरबाबरऔरंगजेबछत्रपति शिवाजी महाराजBaba RamdevAkbarBaburAurangzebChhatrapati Shivaji Maharaj
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





