भारत

आकाश आनंद बोले, आपका आदेश सिर माथे पे आदरणीय बहन जी

Nilmani Pal
9 May 2024 10:00 AM IST
आकाश आनंद बोले, आपका आदेश सिर माथे पे आदरणीय बहन जी
x

यूपी। बहुजन समाज पार्टी (BSP) के नेशनल कोऑर्डिनेटर और उत्तराधिकारी के पद से हटाए जाने के बाद अब आकाश आनंद का बयान सामने आ गया है. आकाश आनंद ने मायावती के आदेश को सबसे ऊपर बताते हुए उसे स्वीकार किया है. उन्होंने मायावती को सर्वमान्य नेता भी बताया है.

आकाश आनंद ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर कहा,'आदरणीय बहन मायावती जी, आप पूरे बहुजन समाज के लिए एक आदर्श हैं. करोड़ों देशवासी आपको पूजते हैं. आपके संघर्षों की वजह से ही आज हमारे समाज को एक ऐसी राजनैतिक ताकत मिली है, जिसके बूते बहुजन समाज आज सम्मान से जीना सीख पाया है. आप हमारी सर्वमान्य नेता हैं. आपका आदेश सिर माथे पे. भीम मिशन और अपने समाज के लिए मैं अपनी अंतिम सांस तक लड़ता रहूंगा.'

दरअसल, 7 मई को बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर और अपने उत्तराधिकारी के पद से हटा दिया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसका ऐलान करते हुए कहा कि मूवमेन्ट के व्यापक हित में पूर्ण परिपक्वता आने तक फिलहाल उन्हें इन दोनों जिम्मेदारियों से अलग रखा जाएगा.

Next Story