
x
लखनऊ (आईएएनएस)| अकासा एयर रविवार से लखनऊ से अपनी हवाई सेवा शुरू कर रही है। इसने लखनऊ से दो उड़ानें शुरु की है, एक बेंगलुरु के लिए और दूसरी मुंबई के लिए। एयरलाइन के अधिकारियों ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और उन्हें पहला प्रतीकात्मक बोडिर्ंग पास सौंपा।
मुख्यमंत्री ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई उड़ान योजना से यूपी को व्यापक लाभ मिल रहा है। उन्होंने समाज के सबसे निचले तबके के लोगों को भी हवाई यात्रा करने का सपना देखने दिया है। यूपी में हवाई सेवाओं में सुधार इस बात का अहसास है।"
अकासा एयर का प्रतिनिधित्व इसके सीईओ विनय दुबे, सह-संस्थापक नीलू खत्री, सह-संस्थापक प्रवीण अय्यर और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि, "मुंबई और बेंगलुरू से जुड़े लखनऊ के साथ वाराणसी को भी इन मार्गों से जोड़ा जाए। अभी प्रदेश में 9 हवाईअड्डे कार्यरत हैं और 75 गंतव्यों को सेवाएं दे रहे हैं। अन्य 10 हवाई अड्डे निमार्णाधीन हैं।"
उन्होंने कहा कि, "उत्तर प्रदेश में जल्द ही पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे होंगे - वाराणसी, कुशीनगर और लखनऊ परिचालन में हैं जबकि जेवर और अयोध्या प्रगति पर हैं।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





