भारत

आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामला: एक और वीडियो आया सामने, बॉयफ्रेंड पर लगाया गंभीर आरोप

Shantanu Roy
19 April 2023 3:50 PM GMT
आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामला: एक और वीडियो आया सामने, बॉयफ्रेंड पर लगाया गंभीर आरोप
x
देखें VIDEO...
वाराणसी। भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की पिछले दिनों संदिग्ध हालात में मौत और मौत के आरोपित गायक समर सिंह व उसके भाई संजय सिंह की भूमिका की जांच के दौरान बुधवार को आकांक्षा दुबे का एक और वीडियो वायरल हो गया। अपनी मौत से पहले आकांक्षा दुबे ने इस वीडियों को खुद बनाया है और अपने साथ किसी भी अनहोनी के लिए गायक समर सिंह को जिम्मेदार ठहरा रही है। अबतक समर को क्लीनचिट देने के प्रयास के बीच आकांक्षा के इस वीडियों ने तलहला मचा दिया है। अबतक तो मां के आरोप और अधिवक्ता के सवाल व साक्ष्य थे। लेकिन मौत से पूर्व का यह बयान आकांक्षा दुबे की संदिग्ध मौत के मुकदमे का अहम हिस्सा बन सकता है।
गौरतलब है कि शहर में शूटिंग के लिए फिल्म यूनिट के साथ आई आकांक्षा सारनाथ के एक होटल में ठहरी थी। 25 अप्रैल की रात वह महमूरगंज स्थित एक बार में आयोजित पार्टी में शामिल होकर वापस होटल लौटी थी। इसके बाद उसी कमरे में उसकी संदिग्ध हालात में फांसी पर लटकती हुई लाश मिली थी। होटल संचालक से लगायत पुलिस अधिकारियों ने भी इसे खुदकुशी बताया। जांच उसी दिशा में आगे बढ़ा दी गई। लेकिन आकांक्ष दुबे की मां मधु दुबे शुरू से ही साजिश के तहत बेटी की हत्या का आरोप लगाती रही। उसका कहना है कि इस साजिश में समर के कुछ करीबी भी शामिल रहे। गाजियाबाद से गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने समर सिंह का पांच दिन का रिमांड लिया। उससे पूछताछ के बाद रिमांड की अवधि समाप्त होने पर सोमवार की शाम उसे जिला जेल में दाखिल करा दिया गया।
हालांकि विवेचना में गोपनीयता जरूरी है लेकिन उस दौरान समर के क्या-क्या सवाल पूछे गये और समर ने क्या कहा यह खबर मीडिया तक पहुंचती रही। मीडिया में छपी खबरों के मुताबिक समर अपने को निर्दोष बताता रहा। वैसे भी आकांक्षा दुबे की मौत की जांच पर पहले दिन से ही सवाल उठ रहे हैं और पुलिस की भूमिका संदेह के घेरे में रही हैं। इसी दौरान आकांक्षा दुबे का एक और वीडियो सोशल मीडिया (video social media) पर वायरल हो गया। इस वीडियो में आकांक्षा फूट-फूटकर रो रही है। वीडियो में आकांक्षा कह रही है कि मैने क्या गलती की है, मुझे नही पता। मैं इस दुनिया में नही रहना चाहती। यदि मेरे साथ कुछ भी होता है तो समर सिंह जिम्मेदार होगा। आकांक्षा ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर मौत से कुछ दिन पहले यह स्टेटस लगाया था।
यह वीडियो कब का है इसकी अभी पुष्टि तो नही हो सकी लेकिन इतना तो तय है कि यह वीडियो आकांक्षा की मौत से पहले का जरूर है। उसका रोना और समर को जिम्मेदार ठहराना यह बता रहा है कि वह समर की साजिश के जाल में फंस चुकी थी। वह पूरी तरह उसके दबाव में थी और डरी, सहमी थी। तभी तो उसे अपनी मौत का आभास होने लगा था। वर्ना वह यह क्यों कहती कि यदि मुझे कुछ होता है तो उसका जिम्मेदार समर होगा। बकौल मां मधु दुबे-समर मेरी बेटी को मारता-पीटता था। तीन साल उसने बेटी से अपने साथ एलबम में काम करवाया और एक पैसा नही दिया। कहता था कि तुम सिर्फ मेरे साथ ही एलबम या फिल्म में काम करोगी। दूसरे के साथ नही करोगी। यदि दूसरे के साथ काम किया तो अंजाम ठीक नही होगा।
आकांक्षा के साथ संजय सिंह भी भाषा भी कुछ ऐसी ही थी। इसके अलावा मां का एक और सवाल समर की साजिश और उसकी संलिप्ता के आरोप को पुष्ट करता है। मां ने कहाकि तीन साल से जब बेटी समर के करीब थी। दोनों एक-दूसरे को जानते-पहचानते थे। यदि समर उसका शुभचिंतक रहा तो बेटी की मौत की खबर मिलने के बाद भागा क्यों ? यदि समर और संजय पर आरोप भी लगे तो उनका मन साफ होता तो वह आरोपों का सामना करते। न कि भागे-भागे फिरते। आकांक्षा दुबे की मौत के मामले का मुकदमा देख रहे अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने कहाकि अभी बहुत से सवाल अनसुलझे हैं। मैंने कोर्ट के जरिए उनके जवाब मांगे है। धीरे-धीरे सारी सच्चाई सामने आ जाएगी।
Tagsआकांक्षा दुबे का वीडियोआकांक्षा दुबे आत्महत्याआकांक्षा दुबेआकांक्षा दुबे ख़ुदकुशीबॉयफ्रेंड पर गंभीर आरोपआकांक्षा दुबे आत्महत्या मामलाvideo of akanksha dubeyakanksha dubey suicideakanksha dubeyserious allegations on boyfriendakanksha dubey suicide caseबिहार न्यूज हिंदीबिहार न्यूजबिहार की खबरबिहार लेटेस्ट न्यूजबिहार क्राइमबिहार न्यूज अपडेटबिहार हिंदी न्यूज टुडेबिहार हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज बिहारबिहार हिंदी खबरबिहार समाचार लाइवBihar News HindiBihar NewsBihar Ki KhabarBihar Latest NewsBihar CrimeBihar News UpdateBihar Hindi News TodayBihar HindiNews Hindi News BiharBihar Hindi KhabarBihar News Liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story