भारत

Akanksha Dubey Suicide: मौत से कुछ घंटे पहले इंस्टाग्राम लाइव के बीच एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की आंखों में थे आंसू, VIDEO वायरल

jantaserishta.com
26 March 2023 5:54 PM IST
Akanksha Dubey Suicide: मौत से कुछ घंटे पहले इंस्टाग्राम लाइव के बीच एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की आंखों में थे आंसू, VIDEO वायरल
x
जानें नया खुलासा.
मुंबई (आईएएनएस)| रविवार को वाराणसी के एक होटल के कमरे में अपनी जीवन लीला समाप्त करने से कुछ घंटे पहले भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे इंस्टाग्राम पर लाइव आईं और फूट-फूट कर रो पड़ीं। आकांक्षा दुबे ने 25 साल की उम्र में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। खुदकुशी से ठीक पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेत्री को अपना मुंह ढंकते हुए और रोते हुए देखा जा सकता है।
वह सारनाथ इलाके में अपने होटल के कमरे में लटकी मिली थी। वह एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में वाराणसी में थीं।
पुलिस ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दे दी है।
आकांक्षा का जन्म 21 अक्टूबर 1997 को मिजार्पुर, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उन्हें छोटी उम्र से ही नृत्य और अभिनय का शौक था, और इसलिए उन्होंने टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर अपने छोटे नृत्य और अभिनय वीडियो साझा कर अपने अभिनय करियर की शुरूआत की।
उन्होंने फिल्म 'मेरू जंग मेरा फैसला' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा और बाद में मुझसे शादी करोगी, वीरों के वीर और फाइटर किंग जैसी फिल्मों में नजर आईं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story