भारत

जालंधर में उपचुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए अकाली दल के चरणजीत सिंह अटवाल

jantaserishta.com
5 May 2023 1:05 PM IST
जालंधर में उपचुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए अकाली दल के चरणजीत सिंह अटवाल
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| पंजाब के जालंधर लोक सभा सीट पर उपचुनाव के तहत 10 मई को मतदान होना है। मतदान से पहले, पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के दिग्गज नेता रहे चरणजीत सिंह अटवाल शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में अपने आवास पर चरणजीत सिंह अटवाल को भाजपा की सदस्यता दिलाई।
आपको बता दें कि, अकाली दल के दिग्गज नेता माने जाने वाले चरणजीत सिंह अटवाल लोक सभा के डिप्टी स्पीकर और पंजाब विधान सभा के स्पीकर रह चुके हैं।
अटवाल के बेटे सरदार इंदर इकबाल सिंह अटवाल पहले ही भाजपा में शामिल हो चुके हैं और भाजपा ने उन्हें ही जालंधर लोक सभा उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया हुआ है। इसलिए यह कहा जा रहा है कि बेटे की इच्छा का सम्मान करते हुए और बेटे को लोक सभा उपचुनाव में जीत दिलाने के लिए चरणजीत सिंह अटवाल भी शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story