भारत

अकाली दल ने पंजाब की 13 में से सात सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किये

jantaserishta.com
13 April 2024 5:17 PM IST
अकाली दल ने पंजाब की 13 में से सात सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किये
x
चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) ने शनिवार को अपनी पहली सूची जारी की जिसमें पंजाब की 13 में से सात लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। एसएडी नेता और पूर्व मंत्री दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि एसएडी प्रमुख सुखबीर बादल ने सात वरिष्ठ नेताओं को लोकसभा चुनावों में उम्मीदवार बनाया है।
चीमा ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "चुनावी बिगुल फूंकने के लिए 'खालसा सिरजन दिवस' के ऐतिहासिक एवं पवित्र मौके को चुनते हुए उन्होंने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है।" चीमा को गुरदासपुर से और प्रेम सिंह चंदुमाजरा को आनंदपुर साहिव से टिकट दिया गया है।
डेरा बस्सी के पूर्व विधायक एन.के. शर्मा पटियाला से और भाजपा छोड़कर पार्टी में आने वाले अनिल जोशी अमृतसर से चुनाव लड़ेंगे। फतेहगढ़ साहिब से एसएडी ने बिक्रमजीत सिंह खालसा को और फरीदकोट से गुरदेव सिंह बादल के पोते राजविंदर सिंह को टिकट दिया गया है।
संगरूर से पार्टी ने इकबाल सिंह झुंडा को टिकट दिया है। पंजाब में अंतिम चरण में 1 जून को सभी 13 लोकसभा सीटों के लिए मत डाले जायेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story