भारत

डुमरी विधानसभा सीट पर सातवें राउंड के बाद आजसू की यशोदा देवी आगे

jantaserishta.com
8 Sept 2023 12:13 PM IST
डुमरी विधानसभा सीट पर सातवें राउंड के बाद आजसू की यशोदा देवी आगे
x
रांची: झारखंड की डुमरी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना के सात राउंड पूरे होने पर एनडीए की प्रत्याशी यशोदा देवी ने 1551 मतों से बढ़त बना ली है। झारखंड सरकार की मंत्री और इस सीट से झामुमो की प्रत्याशी बेबी देवी मतों की गिनती में पिछड़ गई हैं। हालांकि चौथे राउंड तक झामुमो की प्रत्याशी बेबी देवी 2690 मतों से आगे चल रही थीं। सातवें राउंड तक यशोदा देवी को 2557 और इंडिया गठबंधन की झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी को 24006 मत मिले हैं। मतगणना कुल 24 राउंड तक चलेगी।
इस सीट पर पांच सितंबर को चुनाव हुआ था। आज का दिन झारखंड की राजनीति के लिए बेहद खास है क्योंकि उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री बेबी देवी अपने पद पर बनी रहेंगी या नहीं, यह चुनाव परिणाम के बाद तय हो जाएगा। उन्हें विधायक बनने के पहले ही मंत्री बनाया गया था। यहां मुख्य मुकाबला झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी और आजसू प्रत्याशी यशोदा देवी के बीच हो रहा है। इससे यह निश्चित है कि इन दोनों प्रत्याशियों में से किसी एक की जीत के बाद झारखंड विधानसभा में महिला विधायकों की संख्या बढ़कर एक दर्जन हो जाएगी।
वर्तमान में विधानसभा में महिला विधायकों की संख्या 11 है, जो अबतक की सबसे अधिक संख्या है। गिरिडीह के पचंबा बाजार समिति परिसर को मतगणना केंद्र बनाया गया है। पांच सितंबर को यहां 64.84 फीसदी वोटिंग हुई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story