भारत
झारखंड की रामगढ़ विधानसभा सीट पर आजसू पार्टी की सुनीता चौधरी जीती
jantaserishta.com
2 March 2023 2:10 PM IST

x
रांची (आईएएनएस)| झारखंड के रामगढ़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में एनडीए ने जीत दर्ज कर ली है। ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी की प्रत्याशी सुनीता चौधरी ने कांग्रेस के उम्मीदवार बजरंग महतो को 47 हजार से भी ज्यादा मतों से पराजित किया। हालांकि चुनाव परिणाम की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है। कांग्रेस प्रत्याशी को झारखंड मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय जनता दल और वाम दलों का भी समर्थन हासिल था, लेकिन उन्हें जबर्दस्त शिकस्त झेलनी पड़ी है।
झारखंड में वर्ष 2019 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद अब तक कुल पांच उपचुनाव हुए हैं और इसके पहले के सभी उपचुनावों में राज्य के सत्तारूढ़ गठबंधन ने जीत दर्ज की थी। यह पहला उपचुनाव है, जब एनडीए के हाथों सत्तारूढ़ गठबंधन को पराजय का सामना करना पड़ा है।
इस सीट पर 2019 में कांग्रेस की ममता देवी ने आजसू पार्टी की प्रत्याशी सुनीता देवी को पराजित किया था। हजारीबाग जिले की कोर्ट ने ममता देवी को एक आपराधिक मामले में बीते 13 दिसंबर को सात साल की सजा सुनाई थी और इसके बाद उनकी विधायकी निरस्त कर दी गई थी। इस वजह से यहां उपचुनाव कराए गए।
कांग्रेस ने पूर्व विधायक ममता देवी के पति बजरंग महतो को प्रत्याशी बनाया, जबकि आजसू पार्टी ने भाजपा के समर्थन से सुनीता चौधरी को मैदान में उतारा। सुनीता चौधरी इस सीट से कई बार विधायक रह चुके और गिरिडीह के मौजूदा सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी की पत्नी हैं।
उपचुनाव में एनडीए की जीत राज्य के सत्तारूढ़ गठबंधन के लिए झटका माना जा रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पैतृक गांव इसी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है और इस उपचुनाव में उन्होंने कांग्रेस की ममता देवी के पक्ष में कई चुनावी सभाएं की थीं।
Tagsझारखंडझारखंड न्यूज़रामगढ़ विधानसभाआजसूसुनीता चौधरीJharkhandJharkhand NewsRamgarh AssemblyAJSUSunita Chowdhary
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





