भारत

उपचुनाव से पहले बड़ी खबर, इस पार्टी के नेता की हत्या

jantaserishta.com
16 Feb 2023 3:53 PM IST
उपचुनाव से पहले बड़ी खबर, इस पार्टी के नेता की हत्या
x
मचा हड़कंप.
रांची (आईएएनएस)| झारखंड के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए चल रहे प्रचार अभियान के बीच आजसू पार्टी के एक कद्दावर नेता मनोज मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि इस वारदात के पीछे चुनावी रंजिश हो सकती है। इस उपचुनाव में मुख्य मुकाबला एनडीए के घटक आजसू पार्टी और कांग्रेस के बीच है।
बताया गया कि मनोज मुंडा की हत्या अमझरिया गांव के झांजी टोली के गुरुवार साप्ताहिक बाजार उस वक्त कर दी गई जब वे वहां किसी काम से गए थे। कुछ लोग उन्हें पकड़कर हाट से थोड़ी दूर ले गए और सिर पर सटाकर गोली मार दी। इसके बाद अपराधी आराम से वहां से निकल गए। बुरी तरह जख्मी हालत में मनोज मुंडा को रांची के रिम्स लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पतरातू एसडीपीओ डॉ वीरेंद्र चौधरी, सर्किल इंस्पेक्टर रोहित महतो सशस्त्र बल के जवान घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने वारदात की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस एंगल पर भी तफ्तीश कर रही है कि इसके पीछे नक्सलियों का हाथ हो सकता है। कुछ अरसा पहले पुलिस ने एक नक्सली वारदात के सिलसिले में मनोज मुंडा को हिरासत में लिया था। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि शीघ्र ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
इस बीच आजसू पार्टी के नेताओं ने इस हत्याकांड की भर्त्सना की है। पार्टी के प्रवक्ता ने कहा है कि अपराधियों के बल पर मतदाताओं में दहशत फैलाने की कोशिश की जा रही है। बता दें कि रामगढ़ सीट पर आगामी 27 फरवरी को चुनाव कराये जाने हैं। आजसू पार्टी ने यहां गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी की पत्नी सुनीता देवी को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने पूर्व विधायक ममता देवी के पति बजरंग महतो को मैदान में उतारा है। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने यहां आजसू को पराजित कर इस सीट पर कब्जा किया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story