भारत

अजित पवार की बड़ी बैठक जारी, VIDEO

jantaserishta.com
5 July 2023 11:22 AM IST
अजित पवार की बड़ी बैठक जारी, VIDEO
x

मुंबई: अजित पवार को समर्थन देने वाले विधायकों में से दो विधायक वापस शरद पवार खेमे में लौट गए हैं. इन विधायकों का कहना है कि उन्हें पता नहीं था कि उनसे किस कागज पर हस्ताक्षर कराए गए हैं. उधर, अजित और शरद पवार खेमे में शामिल होने वाले विधायकों से समर्थन वाले हलफनामे में हस्ताक्षर कराए जा रहे हैं.

अजित गुट में शामिल छगन भुजबल ने कहा कि हमने अपना काम किया. ये फैसले एक दिन में नहीं लिए जाते. हमने पार्टी के लिए जो अच्छा है, वह किया है. हमने एनसीपी को सत्ता में लाकर शरद पवार को गुरुदक्षिणा दी है. उनके भतीजे डिप्टी सीएम बने हैं. हमने यह सब योजना के तहत किया है. अगर शरद पवार 60 सालों से राजनीति में हैं, तो हम भी 56 साल से राजनीति कर रहे हैं. हम इस लड़ाई को चुनाव आयोग में लड़ेंगे.
बताया जा रहा है कि विधायकों की बैठक के बाद अजित पवार गुट आज चुनाव आयोग पहुंच सकती है. माना जा रहा है कि अजित गुट एनसीपी के नाम पर पार्टी सिंबल पर दावा कर सकता है. वहीं, शरद पवार की ओर से चुनाव आयोग में कैविएट याचिका फाइल की गई है. शरद पवार गुट की ओर से कहा गया है कि चुनाव आयोग कोई भी फैसला करने से पहले उनकी बात भी सुने. साथ ही शरद पवार गुट ने शिंदे सरकार में शपथ लेने वाले 9 मंत्रियों की जानकारी चुनाव आयोग को दी है. एनसीपी ने चुनाव आयोग को बताया कि उन नेताओं को पार्टी बर्खास्त कर दिया गया है क्योंकि पार्टी के लाइन से हटकर उन्होंने यह फैसला लिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story