भारत

एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल हुए अजित पवार, की NCP से बगावत

jantaserishta.com
2 July 2023 2:45 PM IST
एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल हुए अजित पवार, की NCP से बगावत
x
मुंबई: महाराष्‍ट्र की राजनीति में रविवार को एक और बड़ा भूचाल आया और तेजी से बदलते घटनाक्रम में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अ‍जित पवार राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) तोड़कर अपने समर्थकों के साथ शिव सेना-भारतीय जनता पार्टी गठबंधन सरकार में शामिल हो गए। उन्‍होंने दोपहर बाद उपमुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली।
इससे पहले पवार ने आज सुबह तीन दर्जन से अधिक अपने समर्थक राकांपा विधायकों की बैठक बुलाई जिसमें राजनीतिक भविष्‍य की रूपरेखा पर चर्चा की गई। बैठक के तुरंत बाद, पवार मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस को समर्थन पत्र सौंपने के लिए राज्यपाल रमेश बैस से मिलने के लिए राजभवन पहुंचे और कुछ ही देर बाद उन्‍होंने मौजूदा विधानसभा के कार्यकाल में तीसरी बार उपमुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story