भारत

Ajit Pawar Plane Crash: अजित पवार नहीं रहे, विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री का निधन

jantaserishta.com
28 Jan 2026 9:52 AM IST
Ajit Pawar Plane Crash: अजित पवार नहीं रहे, विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री का निधन
x
जल गया पूरा विमान.
Ajit Pawar Plane Crashes: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का प्लेन बुधवार को क्रैश हो गया है। खबर है कि इस हादसे में उनकी मौत हो गई है। बारामती में लैंडिंग के दौरान यह हादसा हुआ है। घटनास्थल से सामने आईं तस्वीरों से पता चल रहा है कि हादसा किसी खेत में हुआ है और विमान से धुएं का गुबार उठ रहा है।
अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि दुर्घटना का शिकार हुए विमान में डिप्टी सीएम पवार भी मौजूद थे। पीटीआई भाषा ने अधिकारियों के हवाले से जानकारी दी है कि इस हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत की खबर है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि 6 लोगों की मौत हो चुकी है।
डिप्टी सीएम पवार किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बारामती के लिए रवाना हुए थे। बारामती को चुनावी रूप से पवार परिवार का गढ़ माना जाता है। वह इसी सीट से विधायक भी थे। 2025 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने भतीजे युगेंद्र पवार को हराकर जीत दर्ज की थी। विमान हादसा की वजह अब तक साफ नहीं हो सकी है। स्थानीय लोग मदद के लिए पुहंचे हैं।
हादसे की खबर लगते ही बारामती सांसद सुप्रिया सुले समेत पवार परिवार के कई सदस्य बारामती के लिए रवाना हो गए हैं। परिवार की ओर से डिप्टी सीएम के स्वास्थ्य को लेकर आधिकारिक जानकारी दिया जाना बाकी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null