भारत

अजित पवार गुट ही असली एनसीपी है : स्पीकर

Nilmani Pal
15 Feb 2024 6:09 PM IST
अजित पवार गुट ही असली एनसीपी है : स्पीकर
x

मुंबई। एनसीपी विधायकों की अयोग्यता मामले में स्पीकर राहुल नार्वेकर ने अपना फैसला सुना दिया है. उन्होंने शरद पवार गुट को करारा झटका देते हुए कहा कि, अजित पवार गुट ही असली एनसीपी है. उन्होंने कहा, निर्विवाद रूप से अजित पवार के पास 41 विधायकों का विधायी बहुमत है. स्पीकर ने अपना फैसला सुनाते हुए यह अहम टिप्पणी की है.

NCP के विधायकों की अयोग्यता के मामले में महाराष्ट्र के स्पीकर राहुल नार्वेकर ने गुरुवार को फैसला सुनाया. गुरुवार शाम अपने फैसले में उन्होंने सभी विधायकों को योग्य ठहराया और अयोग्या के मामले की सभी याचिकाओं को रद्द कर दिया है. उन्होंने अजित गुट को ही असली NCP भी घोषित किया. स्पीकर ने कहा कि, अजित पवार के पास 41 विधायकों का समर्थन हैं. स्पीकर ने फैसला सुनाते हुए अयोग्यता की याचिकाओं को रद्द कर दिया. उन्होंने सभी को योग्य ठहराया है.

Next Story