भारत
डिप्टी CM अजित पवार का विमान हादसे में निधन, प्लेन क्रैश का नया VIDEO jantaserishta.com पर देखें
jantaserishta.com
28 Jan 2026 8:25 PM IST

x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान बुधवार को बारामती में क्रैश हो गया. इस घटना में अजित पवार समेत छह लोगों की मौत हो गई. अब इस घटना का एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है.
इस नए वीडियो में प्लेन को क्रैश होते देखा जा सकता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से प्लेन लैंडिंग के वक्त एकदम से क्रैश हो जाता है.
इस प्लेन में अजित पवार के साथ एक सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू मेंबर थीं. अजित पवार पांच फरवरी को पुणे में होने वाले जिला परिषद चुनावों के लिए रैलियों को संबोधित करने वाले थे. वह सुबह ही मुंबई से बारामती के लिए निकले थे. लेकिन लैंडिंग के वक्त ये हादसा हो गया.
बता दें कि बुधवार को अजित पवार का प्लेन लैंडिंग स्ट्रिप के बगल वाले इलाके में गिर गया था. लैंडिंग करते वक्त ही विमान का कंट्रोल गड़बड़ हो गया था. चश्मदीदों ने बताया कि लैंडिंग की कोशिश करते वक्त विमान लड़खड़ाया और पल भर में हादसे का शिकार हो गया. क्रैश होने के बाद करीब पांच धमाके हुए और विमान आग का गोला बन गया. हादसे के बाद प्लेन पूरी तरह से जल कर नष्ट हो गया और इसमें सवार सभी लोगों की मौत हो गई.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को राज्य के स्कूल और कॉलेज समेत सभी संस्थानों में छुट्टी घोषित कर दी. इसके साथ ही तीन दिन के राजकीय शोक की भी घोषणा की गई है.
बता दें कि इस हादसे के बाद अजित पवार की 2024 की सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रही है. इस पोस्ट में अजित ने कहा था कि जब हम हेलिकॉप्टर और प्लेन से यात्रा करते हैं और अगर वह आराम से लैंड करता है तो हम समझ जाते हैं कि पायलट एक महिला है.
Tagsडिप्टी सीएम अजित पवारअजित पवारअजित पवार विमान क्रैशDeputy CM Ajit PawarAjit PawarAjit Pawar plane crash
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





