भारत

'अंतिम यात्रा' पर अजित दादा...अंतिम संस्कार से पहले भावुक हुए कार्यकर्ता

jantaserishta.com
29 Jan 2026 9:26 AM IST
अंतिम यात्रा पर अजित दादा...अंतिम संस्कार से पहले भावुक हुए कार्यकर्ता
x
देखें वीडियो.
Ajit Pawar Funeral News: बुधवार, 28 जनवरी को महाराष्ट्र के बारामती में हुए प्लेन क्रैश हादसे में डिप्टी सीएम अजित पवार का अचानक निधन हो गया. यह हादसा लैंडिंग की कोशिश करते वक्त हुआ और प्लेन के अंदर बैठे अजित पवार सहित पायलट कैप्टन सुमित कपूर, को-पायलट शांभवी पाठक, फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली और पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर विदीप जाधव की मौत हो गई. इस घटना ने पूरे देश में हलचल पैदा कर दी और सूबे की राजनीति में एक नया ख़ालीपन आ गया. महाराष्ट्र सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया है. नागरिक उड्डयन मंत्रालय के तहत काम करने वाले AAIB हादसे की जांच कर रही है. इसके साथ ही पुलिस ने आकस्मिक मौत की रिपोर्ट (ADR) का मामला दर्ज किया है.
​प्लेन क्रैश हादसे के बाद NCP-SP प्रमुख शरद पवार, NCP के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल, प्रदेश NCP अध्यक्ष सुनील तटकरे और राज्य मंत्री हसन मुश्रीफ, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को श्रद्धांजलि देने के लिए बारामती में विद्या प्रतिष्ठान पहुंचे हैं.
अजित पवार का अंतिम संस्कार आज सुबह 11 बजे उनके राजनीतिक गढ़ बारामती में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. लोगों को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए अजित पवार के पार्थिव शरीर को विद्या प्रतिष्ठान मैदान में रखा गया. अंतिम संस्कार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित कई सीनियर नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है.
बारामती के लोग और अजित पवार के समर्थक बहुत दुखी हैं. कई लोग अपने प्यारे नेता को आखिरी विदाई देते समय फूट-फूटकर रोते हुए नजर आए.
एविएशन रेगुलेटर DGCA के अधिकारी, जांच पैनल के सदस्यों और फोरेंसिक टीमों के साथ, बारामती में दुर्घटना स्थल की जांच कर रहे हैं. यह वही जगह है, जहां पर अजित पवार का प्लेन क्रैश हुआ था और इसमें सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null