भारत
पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी मामले में अजय राय की मुश्किलें बढ़ीं
jantaserishta.com
24 May 2026 3:24 PM IST

x
वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी मामले में यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। वाराणसी के चौक थाने में अजय राय के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। महिला व्यापार मंडल नेता सुनीता सोनी और आर्यन पंड्या की तहरीर पर अजय राय के खिलाफ केस दर्ज किए गए। इससे पहले महोबा में भी उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके अभद्र बयान को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, अजय राय ने वायरल वीडियो को एआई जनरेटेड बताते हुए अपना बयान होने से इनकार किया है।
बता दें कि पीएम मोदी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी से न सिर्फ अजय राय को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है बल्कि कांग्रेस पार्टी भी सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आई है। सोशल मीडिया यूजर्स ने एक बार फिर कांग्रेस पार्टी की नैतिकता और मूल्यों पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।
हाल ही में सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान अजय राय की तबीयत बिगड़ गई थी और वह बेहोश होकर गिर गए थे, जिसके बाद उन्हें लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जब उनके स्वास्थ्य के खराब होने की खबर सामने आई तो प्रधानमंत्री मोदी ने उसी रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी और कहा था कि वे अजय राय के अचानक बीमार पड़ने की खबर सुनकर चिंतित हैं।
भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, ''कुछ दिन पहले जब यूपीपीसीसी चीफ अजय राय अस्वस्थ थे, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक रूप से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी। आज वही अजय राय प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते कैमरे में कैद हुए। यही कांग्रेस की राजनीति का स्तर है, शिष्टाचार का जवाब अभद्रता से।''
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





