भारत

अजय राय आज संभालेंगे यूपी कांग्रेस चीफ का पदभार

Nilmani Pal
24 Aug 2023 7:25 AM IST
अजय राय आज संभालेंगे यूपी कांग्रेस चीफ का पदभार
x

यूपी। कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आज दोपहर 12 बजे अपना पदभार ग्रहण करेंगे। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। अजय राय वाराणसी से चलकर जौनपुर, सुल्तानपुर व अमेठी होते हुए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचेंगे। पदभार ग्रहण करने के बाद वह महात्मा गांधी, बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर, सरदार वल्लभ भाई पटेल व राजीव गांधी समेत अन्य महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।

अजय राय के अध्यक्ष बनने के बाद प्रदेश कार्यालय में हलचल बढ़ गई है। प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल होने के आतुर नेता निरंतर चक्कर काट रहे हैं। वे वरिष्ठ नेताओं के यहां भी हाजिरी लगा रहे हैँ। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से पूछा गया तो उनका कहना था कि संगठन में पहली शर्त संघर्षशीलता है। जो संघर्ष करने का माद्दा रखते हैं, उन्हें जरूर जिम्मेदारी दी जाएगी।

Next Story